सपा सांसद रामजी लाल के बयान की क्षत्रिय महासभा ने की निंदा

 हमें छेड़ेगो तो हम छोड़ेंगे नहीं: राघवेन्द्र सिंह राजू
जिला व ब्लाक स्तर पर फूंका जायेगा पुतला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर के प्रतिष्ठान राजपूताना होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू व प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा दिया गया बयान बाबर को राणासांगा देश में लेकर आये थे। इसको लेकर उनके बयान की निंदा की गई। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि इस बयान से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। रामजी लाल सुमन द्वारा राणासांगा के बारे में जो बयान दिया गया उसकी निंदा की जाती है। इसको लेकर क्षत्रियों में आक्रोश है। अगर उन्होंने बयान वापस नहीं लिया तो क्षत्रिय समाज सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी चुनौती देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सपा से निष्काशित करें नहीं तो आगे परिणाम भुगतना होगा। जनपद के क्षत्रिय समाज के लोग भी नाराज है। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने चेतावनी देते हुए कहा कि सांसद को निलंबित किया जाये, जिससे वह क्षत्रियों के इतिहास पर बयानबाजी न कर सके। क्षत्रियों ने हर वर्ग की रक्षा के लिए काम किया है। सेना में भी हमारी संख्या रही है। आज भी १० रेजीमेंट क्षत्रियों की है। साथ ही रामजी लाल सुमन का जनपद व ब्लाक स्तर पर पुतला फूंका जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेगें नहीं। क्षत्रियों की इतिहास सदैव गौरवशाली था। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को क्षत्रियों के मान सम्मान और अधिकारों के प्रति गंभीर चिंतन करना चाहिए। साथ ही देश में राजनैतिक स्तर पर क्षत्रियों की भूमिका सशक्त बनाने के लिए समुचित प्रयास किये जाने चाहिए। क्षत्रियों ने सदा ही देश की आन बान शान की रक्षा के लिए लहू का बलिदान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की खंडित प्रतिमा दिल्ली सरकार शीघ्र लगाये। प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि हम रामजी लाल को रावण लाल कहेगें, जिसने महान पुरुष के खिलाफ इस तरीके की बातों का प्रयोग किया है। परिवहन मंत्री ने फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा रोडवेज परिसर के बाहर लगाने का आश्वासन दिया है, जो ९ मई से पूर्व लग जायेगी। साथ ही विवेक सिंह को क्षत्रिय महासभा का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, वीरांगना जिलाध्यक्ष किरन सिंह, बृजेश सिंह परिहार, शशि चौहान, एमपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *