
डबल डेकर बसों को किया जायेगा प्रतिबंधित:दयाशंकर सिंह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विजय दशमी पर्व पर देर रात पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा बढ़पुर स्थित राजपूताना होटल में फूल माला व शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने पहुंचकर परिवहन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि डबल डेकर बसों को अभियान चलाकर बंद कराया जायेगा। रोडवेज के आसपास जो भी डग्गामार वाहन खड़े होते है उनकों शीघ्र हटाया जाये। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एआरटीओ इटावा को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। बसों की आमदनी बढ़ाने के लिए जिन रोड़ो पर बसों की आवश्यकता है वहां चलाया जायेगा। साथ ही डबल डेकर बसों व डग्गामार वाहनों को प्रतिबंधित किया जायेगा। जिम्मेदार लोग नहीं चेते तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। स्वागत समारोह के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने भगवान श्रीराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया। वहीं सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू को शाल ओड़ाकर व भगवान श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, भुवनेश सिंह भदौरिया, बृजेश सिंह परिहार, वैभव सोमवंशी व क्षत्रिय सभा की वीरांगनायें मौजूद रही।
