
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह के जनपद आगमन पर कबड्डी एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अर्जुन विक्रम सिंह व सचिव कुलदीप यादव को बनाया गया।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजीव कटियार, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव, संयुक्त सचिव पद पर अरुण कुमार यादव एवं सदस्य प्रदीप यादव, जितेंद्र कुमार, सपना यादव एवं अभिषेक शाक्य को नामित किया गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र कुमार एवं जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पर्यवेक्षक रूप में मौजूद रहे। जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया। जिसमें सभी आठ ब्लाकों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय बराकेशव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विकास खण्ड क्षेत्र बढ़पुर के कंपोजिट विद्यालय धन्सुआ की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिक्षक अरुण यादव, जिला कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप यादव, अवधेश कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, एवं अथक पटेल, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
