रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे श्रम आयुक्त को नहीं मिले लाभार्थी

 नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे श्रम उपायुक्त को विकास खंड कार्यालय में कोई भी लाभार्थी नहीं मिला। जिस पर कर्मचारियों के साथ श्रम आयुक्त फोटो खिंचवाकर चलते बने।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर सरकारी योजना के तहत मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन प्रशिक्षण योजना के लिए पहुंचे जिला श्रम उपायुक्त को मौके पर कोई भी लाभार्थी नहीं मिला। बताते चलें कि बीएमएम ने किसी को जानकारी नहीं दी। शायद इसीलिए कोई लाभार्थी नहीं पहुंचा। बाद में श्रम उपायुक्त ने कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवायी और वापस लौट गये।

ब्लाक में नहीं बैठ रहे अधिकारी, कर्मचारी, भटक रहे लाभार्थी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चुनाव के नाम पर ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। वह ब्लाक पर नहीं बैठ रहे हैं। जिससे यहां काम के लिए आने वाले लाभार्थी इधर-उधर भटक रहे हैं।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर चुनाव के नाम पर अधिकारी तथा कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी ब्लॉक में ब्लाक में दिखायी नहीं दे रहा है, जबकि लाभार्थी विकासखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार दोपहर को देखने को मिला। एडीओ समाज कल्याण के पटल पर दो महिलाएं आईं और जो अपने पेंशन के कागज लेकर घूम रही थीं। महिला रामदेवी पत्नी रामशरण के मुताबिक 18 महीने से उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली। जिसके लिए वह एडीओ समाज कल्याण के पास कई बार आर्इं, लेकिन वह अपने पटल पर नहीं मिलते। वहीं रामरती पत्नी सेवक राम ने बताया कि उनकी पेंशन दो वर्ष से अधिक समय से नहीं मिल रही है। जिसका सुधार करने के लिए वह ब्लॉक पर आती हैं, लेकिन उनको वहां तैनात कर्मचारी नहीं मिलते हैं। जिससे लाभार्थियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विकास खंड के लिपिक ने बताया कि वह किसी सरकारी कार्य से अन्य ब्लॉक में काम कर रहे हैं। जिस वजह से वह नहीं आ पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *