बल्ला टूटकर लगने से मजदूर की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मैच खेलने के दौरान अचानक बल्ला टूटकर मजदूर के सीने में जा लगा। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अनतौरा बड़ा गाँव निवासी 26 वर्षीय मुकेश पुत्र गोपी अहिरवार अपने 13 साथियों के साथ लगभग एक माह पूर्व मजदूरी करने आया था। वर्तमान में वह ताजपुर के निकट नाली निर्माण में मजदूरी कर रहा था। उसी के पास कुछ युवक मैच खेल रहे थे। अचानक बल्ला टूटकर मजदूरी कर रहे मुकेश के सीने में लग गया। जिससे मुकेश मौके पर ही गिर गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी नें उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *