मिट्टी के टीले में दबकर मजदूर घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिट्टी निकालते समय मजदूर के ऊपर टीले का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। जिससे टीले के मलबे में दबकर मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार लखमीपुर निवासी धर्मवीर निजी काम हेतु महरूपुर सहजू स्थित मिट्टी के टीले से मिट्टी खोदने गया था। मिट्टी खोदते समय टीले का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर आ गिरा। जिससे वह मलबे में दब गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायल धर्मवीर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *