
*जीतू नाम के कर्मचारी का नाम सुर्खियों में
*फर्रुखाबाद के अलावा प्रदेश भर में 1220 जवान फर्जी पाये गये
*भाग-5में नामों का करेंगे खुलासा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला युवा कल्याण कार्यालय में पीआरडी की भर्ती के फर्जीवाड़े का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हमारे समाचार पत्र ने पीआरडी जवानों को गलत तरीके से भर्ती करने का मामले का खुलासा किया था। जिसमें नवाबगंज ब्लॉक में 3 दर्जन से अधिक फर्जी पीआरडी जवान वर्दी पहनकर परेड करते पकड़े गए थे। जिसके बाद शासन से जांच बिठाई गई तो पता चला कि फर्रुखाबाद के साथ अन्य जनपदों में भी फर्जीवाड़ा हुआ है। 1220 फर्जी पीआरडी जवान की संख्या सामने आई है। फर्रुखाबाद कार्यालय में तैनात देवेंद्र सिंह जीतू इस फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड बताए जा रहे हैं, जबकि शासन से ऐसा कोई अभी आदेश नहीं है भर्ती करने का उसके बावजूद जिला युवा कल्याण अधिकारी की सहमति से जीतू बाबू खुलेआम सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और लाखों के बारे-न्यारे कर फर्जी तरीके से पीआरडी जवान तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2018 में पंचायत विभाग से कर्मचारी घोटाले में लिप्त होने पर निकाला गया था, जिसे पीआरडी बना दिया गया है। वहीं विभाग के महानिदेशक द्वारा लिपिक के पद पर राजेश मिश्रा की नियुक्त की गई, लेकिन उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। बिना भर्ती के बड़ी तादाद में धनराशि निकाल कर बंदरबांट हो रहा है। अगले अंक में ब्लाकबार नाम सहित समाचार प्रकाशित करेंगे। इस संदर्भ में जिला युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क किया तो फोन नहीं उठा।
