नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गयी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष तथा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी बृजेश यादव पुत्र नेकराम के घर में बीते रात लगभग 11:00 बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक गांव वाले चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े, तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पड़ोस में बने देशराज पुत्र बाबूराम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी को दी। सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष तथा बबना चौकी इंचार्ज दरोगा योगेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने समरसेबिल तथा अन्य तरीके से पानी लेकर आग को बुझा लिया, लेकिन दोनों घरों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दो घरों में लगी आग से लाखों का सामान जला
