नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात किसी समय अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गये और हंगामा करने पर चोर मौके से फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुर निवासी लालाराम राजपूत जो कि रिटायर्ड फौजी हैं। लालाराम राजपूत अपने परिजनों के साथ घर में सोए हुए थे, तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर उनके घर में घुस गये और अलमारी को तोडक़र उसमें रखे सोने व चांदी के गहने जिसमें एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी तोडिय़ां तथा २० हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोर चुरा लिया। जब चोर चोरी कर वापस जा रहे थे, तभी खटपट की आवाज सुनकर लालाराम की पत्नी जाग गयीं। उन्होंने देखा कि एक चोर जीने के रास्ते से उतर रहा था। उन्होंने शोर शराबा शुरु कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंच गये, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हल्का के दरोगा ने जांच पड़ताल की और परिजनों को कार्यवाही करने का भरोसा दिया। सूत्रों द्वारा बताया गया है कि रिटायर्ड फौजी के घर में लाइसेंसी रायफल है जिसे वह चारपाई पर रखकर सो रहा था। वहीं कुछ कारतूस फौजी के पास थे, जबकि अन्य कारतूस सेफ में रखे थे।जिन्हें चोर चुरा ले गये। वहीं पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कारतूस चोरी का उल्लेख नहीं किया है।
रिटायर्ड सैनिक के यहां से लाखों की चोरी
