स्कूल प्रबंधक के घर से लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात स्कूल प्रबन्धक के घर के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात साफ कर दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के ग्राम चाँदपुर निवासी अशोक कुमार गाँव में ही एक निजी स्कूल के प्रबन्धक हैं। अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात उनके परिजन अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह उनका छोटा भाई नितीश कुमार मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए उठा, तो देखा कमरे में बक्से आदि का ताला टूटा पड़ा था। बक्से में रखे लगभग दो लाख रूपये और सोने-चांदी के जेबरात चोरी हो गये थे। सामान अस्त-व्यस्त था। चोर मकान के पीछे लगे जंगले से मकान में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर चले गये। नितीश ने डायल 112 को सूचना दी। घटना की सूचना पर डायल 112 व थाना कादरी गेट के रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि जाँच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *