फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय से बीती रात लाखों रुपए चुरा लिए गए। बुधवार सुबह कार्यालय खुलने पर जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो लाकर को टूटा देखकर व नगदी ना देखकर चकित रह गये। जांच पड़ताल करने पर पता चला की लाकर से करीब 4:30 लाख रुपए चुराए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम के साथ मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने मामले की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान देखा गया कि रिकॉर्ड रूम में लाकर रखा था जिस लकार में रुपए थे, उसी का ताला तोड़ा गया।
पास में रखे दूसरे लाकर को नहीं छुआ। उसे लाकर में कुछ अभिलेख थे। पीछे से कार्यालय में चोर घुसे। पीछे दीवार के पास कुछ दबी दिखाई पड़ी। जांच के दौरान पुलिस ने सब रजिस्टार रविकांत यादव से सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो उन्होंने पुलिस को बताया कि 5:०0 के बाद सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। तहसील के अधिकारी कानपुर से आलाधिकारी के आने का इंतजार कर रहे थे। अधिकारी की राय के बाद ही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी जाएगी। दोपहर लगभग 2:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सदर तहसील के सब रजिस्टार ऑफिस से लाखों की चोरी
