रामलीला गड्ढा की दुकानों को अतिक्रमण से कराया जायेगा मुक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अग्रवाल धर्मशाला में रामलीला मंडल की बैठक का आयोजन हुआ। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। सदस्यों ने सर्वसम्मति से फिर लालजी टंडन को अध्यक्ष चुना। मंत्री बड़े सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल को बनाया गया। संरक्षक का दायित्व डा0 रजनी सरीन को दिया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नए अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती भवन की रामलीला को और भव्य बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। इसमेंं कमेटी के सभी सदस्यों और शहर के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि रामलीला गड्ढा में जो जमीन पर अतिक्रमण किया गया है उस पर कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जायेगा। साथ ही रेलवे रोड को सही कराने की मांग की गई। अतिक्रमण हटाने के बाद दो वर्ष से ज्यादा बीत चुके है। अभी तक नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया है। नाली व सडक़ को दुरुस्त किया जाये। इस मौके पर राकेश सारस्वत, बृजकिशोर सिंह, सामजसेवी संजय गर्ग, सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, प्रीति तिवारी, भइयन मिश्रा, अन्नू शुक्ला, विवेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, बंटू गुप्ता, धीरेंद्र सारस्वत, धीरू सारस्वत, नारायन प्रसाद अग्रवाल, अरुण गुप्ता, चंद्रधर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
रामलीला मण्डल के लालजी टंडन फिर बने अध्यक्ष, मंत्री बड़े सक्सेना बनाये गये
