
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को कृष्णा देवी बालिका पी0जी0 कॉलेज लोहियापुरम आवास विकास में प्राचार्य एवं सभी आचार्यों की उपस्थिति में दीपावली के उपलक्ष्य में हर्बल रंगोली एवं दीप बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी0ए0, बी0एस0सी0, बी0कॉम0 की छात्राओं ने समूह बनाकर प्रतियोगिता में हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें लक्ष्मी ग्रुप में वर्षा कुमारी, सुनैना जो कि बी0ए0 तृतीय वर्ष की छात्रायें हैं। जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती ग्रुप की छात्रायें प्रांशी सागर, अंशिका राठौर एवं आर्या वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दुर्गा ग्रुप की छात्रायें सेजल गुप्ता, प्रांशी सक्सेना, मनु, सोनाली बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं की हौसलाआफजाई की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है।
