पीडि़त ने मुख्यमंत्री व डीएम से आम रास्ता खुलवाने की लगायी गुहार

समृद्धि न्यूज।
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भू-माफिया द्वारा आबादी की जमीन पर अवैध रुप से दुकान बनाकर चबूतरा निकाल लेने से आम रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजे शिकायती पत्र में अवैध दुकान व चबूतरा तुड़वाकर आम रास्ता को खुलवाये जाने की मांग की। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ढिलावल निवासी श्याम सिंह उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 रामसिंह ने डीएम व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में दर्शाया कि गांव के भू-माफिया रनवीर पुत्र रामपाल सिंह व जयवीर सिंह ने 10 जुलाई को आबादी वाली जगह पर दुकान बनाकर अवैध रुप से ३ फिट पटिया निकालकर आम रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। मना करने पर मारपीट पर अमादा हो गये और जान से मारने की धमकी दी। रास्ता अवरुद्ध होने पर ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडि़त ने अवैध दुकान व चबूतरा तुड़वाकर आम रास्ता को खुलवाये जाने की मांग की।
