मकान मालिक ने किरायेदार को पीटा, दी तहरीर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। किरायेदार पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद के बाद शराब के नशे में धुत मकान मालिक पहुंच गया और गाली-गलौज कर किरायेदार की पिटाई कर दी। पीडि़त किरायेदार ने मकान मालिक के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला बाजार कला निवासी अजय कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद वर्तमान में नगर के ही मोहल्ला दलमीर खां में एक किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा है। वह फर्रुखाबाद में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 15 मई की शाम अजय कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो काफी देर तक होता रहा। बताते हैं दोनों के बीच जारी विवाद में अचानक शराब के नशे में टुन्न मकान मालिक पहुंच गया और किरायेदार से गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट की घटना में किराएदार अजय कुमार घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ल के लोग मौके पर पहुंच गये। भीड़ में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला रफा-दफा कराने की कोशिश की। वहीं किरायेदार ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। शमसाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए घायल किराएदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में मेडिकल परीक्षण कराया। थाना पुलिस ने घटना की जांच कर घायल किराएदार को कार्यवाही का भरोसा दिया।

भैंस चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दी तहरीर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शामसबाद क्षेत्र के ग्राम बरई निवासी महिपाल सिंह की भैंस को लोडर सवार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में बताया गया है महिपाल सिंह के जानवर रोज की भांति घर के बाहर बांधे जाते हैं। बीते दिवस की शाम को भी जानवर भैंस बांधे गए थे। पीडि़त के अनुसार लोडर में सवार अज्ञात चोरों ने रात्रि के किसी पहर भैंस को खोल लिया और लोडर में लादकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह 3 बजे के करीब पशु पालक को लघुशंका महसूस हुई और जब मौके पर जाकर देखा, तो भैंस नहीं थी। पीडि़त ने भैंस की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई कुछ पता नहीं चला। बताते हैं पास में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जिसमें भैंस चोरी की घटना कैद हो गई। पीडि़त भैंस स्वामी ने सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के आधार पर अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *