छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत, कई घायल

समृद्धि न्यूज। छत्तीसगढ़ में बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। यहां रायपुर-बालोद बाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस भीषण सडक़ दुर्घटना में नौ महिलाओं और चार बच्चों सहित 13 लोगों की जान गई है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 12 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 क्या बोले एसपी

इस मामले में रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बतायाए चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बड़े सडक़ हादसे के बाद इलाके मे ंअफरा-तफरी मच गई। रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *