मुख्तार अंसारी के जनाजे में जो लोग लगायेंगे नारे, उन पर होगी कार्यवाही: डीएम

मुख्यमंत्री पल-पल की लेते रहे खबर सुपुर्द-ए-खाक किया गया मुख्तार अंसारी
क़ब्रिस्तान के बाहर लोगों का भारी हुजूम दिखा
सख्त पहरे के बीच दफनाया गया मुख्तार अंसारी

शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप खोदी गई। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े थे। चूंकि कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को जाने की अनुमति थी। इसलिए लोग कब्रिस्तान के बाहर जुट गए। कुछ ही देर में हालात ऐसे हो गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्तार के परिवार को लोगों से शांत रहने की अपील करनी पड़ी। आखिर में सुबह 11 से 11.30 के बीच मुख्तार को दफना दिया गया। माफिया मुख्तार अंसारी का शव उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में सिपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया था। मुख्तार के स्वजन में उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं शव यात्रा में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *