ED ने झारखंड के मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल के नौकर के पास से किया कैश बरामद

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सर्वेंट के घर से 25 करोड़ कैश मिला है। नोटों की गिनती जारी है। बीते साल 22 फरवरी को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था।

ED ने झारखंड के मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल के नौकर के पास से कैश बरामद किया है जिसकी गिनती की जा रही है। ये छापेमारी झारखंड के गिरफ़्तार चीफ़ इंजीनियर वीरेंद्र राम मामले में की गयी थी। रांची में ईडी की टीम ने आज फिर से सुबह-सुबह दस्‍तक दी है। टीम राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के यहां पहुंची हुई है। उनके ठिकाने पर छापामारी के दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। टीम पुंदाग के सेल सिटी भी पहुंची हुई है। यहां वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में छापमारी चल रही है। रांची से ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के पीएस (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल के यहां ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है। इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ईडी की टीम (ED Raid) पहुंची हुई है। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है। प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्‍कालीन मुख्‍य अभियंता वीरेंद्र राम (Virendra Ram) से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है। वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की संपत्ति का ईडी ने खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *