जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम पसई नगला निवासी मुन्ना पुत्र रामचंद्र ने कमालगंज में शिकायत कर बताया बंटवारे की जमीन में आम का बाग है। गेट पर विरोधी पक्ष में मेरे हिस्से से मिट्टी खींचकर वहां पर जेबीसी से गड्ढा करवा रहे थे एवं मेरा निकलने का रास्ता बंद कर रहे थे। इसी बात को लेकर मैंने देशराज पुत्र बहादुर, नवाब पुत्र बहादुर, अनुरोध, गगन पुत्रगण नवाब, अनुज, अभिषेक पुत्रगण पप्पू, सुनील पुत्र सुरजीत उपरोक्त लोगों से ऐसा न करने के लिए बोला। इसी बात को लेकर उक्त लोगों द्वारा ईंट पत्थर चलाये जाने लगे। बचाने आए मेरे पुत्र देवेंद्र और रविंद्र को भी लोगों ने बेल्चों डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से नवाब सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया आज सुबह समय करीब 4 बजे सुरजीत पुत्र बादाम सिंह, पूजा पुत्री बादाम सिंह, अनुराग पुत्र बादाम सिंह, सुरजीत पुत्र देशराज दरवाजे पर बैठे थे। पारिवारिक मुन्ना लाल पुत्र रामचंद्र, देवेंद्र पुत्र मुन्ना लाल आदि उपरोक्त लोग लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जिससे सुरजीत एवं पूजा के गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया। वहीं पूजा एवं सुरजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *