कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना क्षेत्र के जैदपुर निवासी विनय कुमार पुत्र उमाशंकर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी बहन सलोनी के साथ गाँव का वेद प्रकाश उर्फ विशनू अभद्रता कर रहा था। जिसकी शिकायत करने मंै वेद प्रकाश उर्फ विशनू के घर पहुँचा, तो इसी बात पर वेद प्रकाश उर्फ विशनू, अवधेश सहित अन्य परिजन हमारे साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर उक्त लोगों ने विनय कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से विशनू उर्फ वेद प्रकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि गाँव की सलोनी हमारे साथ गाली-गलौज करने लगी। हमारे द्वारा गालियों का विरोध करने पर विनय व विवेक सहित अन्य परिजनों ने मेरे साथ लाठी- डन्डों से पिटाई करने लगे। बीच बचाव के लिए आये सुभाष को भी उन्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर व लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने विनय, दूसरे पक्ष से विशनू उर्फ वेद प्रकाश, सुभाष का मेडीकल परीक्षण करवाया