अधिवक्ता संसोधन बिल के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता संसोधन बिल के विरोध में केंद्रीय कानून मंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कलेक्टे्रट फतेहगढ़ में अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और जिलाधिकारी को सौंपे कानून मंत्री ज्ञापन में दर्शाया कि सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 4, 9 घारा 24ए, 24बी, 26ए, 35ए, 49ए, 49, (1) में विभिन्न आवंछित संशोधन कर व जोडक़र अधिवक्ताओं की स्वायत्तता व स्वतंत्रता समाप्त कर अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 प्रस्तावित किया गया है। जिस बिल के कानून बन जाने की स्थित में अधिवक्ताओं के हितों व अधिकारों पर भारी कुठाराघात होगा। सरकार द्वारा हठधर्मिता कर वर्षों से लम्बित अधिवक्ता सुरक्षा कानून पारित न कर जानबूझकर लम्बित रखा जा रहा है तथा अधिवक्ताओं की आधारभूत समस्याओं अधिवक्ता चेम्बर्स, मेडिकल व इंश्योरेंस, वरिष्ठ व बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन एवं नवीन अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता आदि का समाधान नहीं किया जा रहा है, बल्कि अधिवक्ताओं को कमजोर व असहाय बनाने का कुचक रचा जा रहा है जो किसी भी स्थित में न्यायोचित व औचित्यपूर्ण नहीं है। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल से अधिवक्तागण पूर्णतया आहत है तथा अधिवक्ताओं में भारी रोष व आकोश है जिस कारण सम्पूर्ण भारतवर्ष का अधिवक्ता आन्दोलित है। प्रस्तावित अधिवक्ता, बिल 2025 तत्काल निरस्त कर अधिवक्ताओं के हित में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कर अधिवक्ताओं को आधारभूत सुविधाएं अविलम्व उपलब्ध करायी जाये। अधिवक्ताओं के हित व स्वतंत्रता के विरूद्ध प्रस्तावित अधिवक्ता बिल का विरोध किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, नरेश चन्द्र यादव, रामसनेही मुन्ना यादव, शिवपाल सिंह, राजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *