टिफिन पर चर्चा कर बांटे गये सरकार की उपलब्धियों के पत्रक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल नवाबगंज के सियाराम गेस्ट हाउस में टिफिन पर चर्चा के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सरकार द्वारा चलाये जा रहे महा जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत टिफिन पर चर्चा हुई। सभी ने टिफिन में भोजन किया और केंद्र सरकार की नौ साल सेवा सुशासन के तहत आये हुए कार्यकर्ताओं को उपलब्धियां बतायी। बैठक में सभी से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में सरकार के नौ वर्ष कार्यकाल के बारे में बताये। केंद्र सरकार की योजनाओं को अवगत कराये। जिससे पात्र लोग उनका पूरा लाभ उठा सकें। जनता के सामने उन योजनाओं को बतायें और पत्रक बांटकर उपलब्धियों को गिनायें। साथ में घरों में जाकर स्टीकर लगवाये और मिस्ड कॉल देकर भाजपा से जोड़ें। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत व उनके क्षेत्र के सभासदों ने बैठक में भाग लिया और टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही घर-घर जन सम्पर्क अभियान कर लोगों से मिले, सेवा सुशासन की उपलब्धियों के पत्रक व पुस्तकें वितरित की गर्इं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, विनीत भारद्वाज व क्षेत्रीय सभासद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *