समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान/कार्ययोजना वर्ष- 2024-25 के क्रम में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण सचिव अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर महिला जिला चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पीएलवी प्रियंका त्रिपाठी द्वारा किया गया।विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।विश्व एड्स दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चिन्ह्ति ग्यारह आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।प्रारंभ में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था परन्तु बाद में पता चला कि एचआईवी संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है,इसके बाद साल 1996 में एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार और प्रसार का काम संभालते हुए साल 1997 मे विश्व एड्स अभियान के तहत संचार, रोकथाम और शिक्षा पर कार्य करना शुरू किया।अमेरिकन जीन टेक्नोलाॅजीज का दावा है कि एक जीन थेरेपी के माध्यम से एचआईवी/एड्स का इलाज संभव है।कंपनी का दावा है कि हमारे इस दिशा में अपना शोध कार्य पूरा करते हुए फाइनल रिपोर्ट एफडीए (Food and Drug Administration) को सौंपी है।विशेषज्ञों को मानना है कि इस ड्रग्स से एचआईवी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
