लेखपाल पर मां बेटों ने किया हमला, आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

 शाहाबाद हरदोई, समृद्धि न्यूज। लेखपाल पर मां बेटों ने उस समय हमला कर दिया गया जब वह जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए कह रहा था।हालांकि लेखपाल ने मां बेटों सहित 3 आरोपियों के खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामानुज मिश्र पुत्र विष्णुकान्त मिश्र निवासी मोहल्ला सुलह सराय पाली जोकि तहसील क्षेत्र शाहाबाद के अंतर्गत रजुआपुर मे लेखपाल के पद पर कार्यरत है।गुरुवार को लगभग 3.00 बजे वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। जहां पर पूर्व प्रधान रामस्वरूप व अन्य कुछ ग्राम वासियो द्वारा ईंट भट्ठा सुनीता विक फील्ड द्वारा ग्राम कुल्हावर मुख्य मार्ग से गोमती घाट मेला स्थल को जाने वाले खड़ण्जे के किनारे नींव खोदने की शिकायत की गई।वह मौके पर जाँच हेतु पहुंचा और ग्राम वासियो की उपस्थिति में भट्ठे के कर्मचारियों से अपनी नीव पीछे हटाने को कहा,तो वह तैयार हो गए। खड़ंजे व सड़क की मोड के कोने में कुछ लोगों ने पन्नी डालकर व चरनी रखकर ऋषिपाल व सोनपाल पुत्रगण रामलाल व शकुन्तला उर्फ फूलन देवी पत्नी रामलाल ने कब्जा किया हुआ था जो मौके पर आ गए,पहले तो उक्त लोग भट्टे के कर्मचारियों से भिड़ने लगे।उसके पश्चात वह सभी लेखपाल से भिड़ गए।तथा उसकी जैकेट वेल्ट खींचकर पैन्ट उतारने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगो द्वारा बड़ी मुश्किल से छुडाया गया। तथा वह लोग विडियो बनाने लगे व तरह -2 की धमकी देने लगे।उक्त लोगो ने उसका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया व अभिलेख छीनने का भी प्रयास किया। लेखपाल द्वारा उक्त शरारती तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।पुलिस ने लेखपाल रामानुज मिश्र की तहरीर पर धारा 121(1)/324 (2)/351(2) में अभियोग पजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *