फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अंतर्गत जन सामान्य को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने बताया हम सभी का प्रकृति के साथ एक अभूतपूर्व संबंध है। हम सभी आज के तकनीकी प्रगति के बावजूद प्रकृति पर निर्भर हैं। इसलिए हमें अपने पर्यावरण को पूरी तरह से स्वस्थ और जीवंत रखना है जिसके लिए हमारा प्रयास सर्वोपरि है। ईको क्लब की सदस्य तथा जैव विविधता एवं सस्टेनेबिलिटी की मार्गदर्शिका पूनम शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 2024 की थीम योजना का हिस्सा बने हैं। यह सरकारी, स्वदेशी लोगों, स्थानीय समुदायों, गैर सरकारी संगठनों, कानून निर्माताओं, व्यवसाययों और जन सामान्य को उन तरीकों से उजागर करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिसमें वह जैव विविधता योजना को आगे बढ़ा सके और जिससे फसलों की किस्मो और पशुधन की नसलों के बीच पारिस्थितिक तंत्र जैसे झील, जंगल, रेगिस्तान आदि के बीच परस्पर सामंजस्य बनाया जा सके। जैव विविधता के नुकसान से हम सभी के स्वास्थ्य का नुकसान होता है हमें भविष्य की पीढिय़ों के लिए एक संपत्ति की तरह जैव विविधता को सुरक्षित रखना है। इसी विषय पर सार्वजनिक शिक्षा और जागरूकता के महत्व को देखते हुए विद्यालय में स्लोगन के माध्यम से छात्राओं द्वारा जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ0 महेश राजपूत, राधा दीक्षित, सुनीता पांडे, अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि उपस्थित रहे।
चलें पकृति की ओर। संभालें इसकी सुरक्षा की बागडोर।।
