अंबाला स्टेशन पर मिला लेटर ‘बम’; कई मंदिरों को उड़ाने की धमकी

अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे’

धमकी के खत के मुताबिक पंजाब का गोल्डन टेम्पल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है. खत के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर है. खत में लिखा गया है कि ‘हे खुदा मुझे माफ़ कर… जम्मू कश्मीर में अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे.

आतंकियों ने लेटर में आगे लिखा कि ‘हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआपठानकोट ब्यासभटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे. हम ठीक 23 जून को कटरा वैष्णो देवीशिव मंदिर अमरनाथ मंदिरश्रीनगर के लाल चौक,अमृतसर के स्वर्ण मंदिरहिमाचल के कई मन्दिरो को बम से उड़ा देंगे. इस बार जम्मू कश्मीर पंजाब को खून से रंग देंगे. तभी खुदा मुझे माफ़ करेगा. खुदा हाजिफ…’

जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी वारदातों के बाद अब हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक धमकी भरा लेटर मिला है. लेटर में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने का जिक्र किया गया है. लेटर में ये भी लिखा गया है कि पंजाब का गोल्डन टेंपल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है. जम्मू-कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर हैं.लेटर में लिखा गया है कि, “हे खुदा मुझे माफ कर दे. हम जम्मू-कश्मीर में अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे. हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, भटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे. 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर का लाल चौक, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर और हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे. इस बार जम्मू-कश्मीर और पंजाब को खून से रंग देंगे. तभी खुदा मुझे माफ करेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *