शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद नगर से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ तक रोड बेज बस सेवा चालू करने के संबंधित जिला अधिकारी को नगर पंचायत के प्रतिनिधि ने पुन: पत्र लिखा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शमसाबाद जोया शाह फारुकी के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि शमशाबाद नगर से सैकड़ों की संख्या में फर्रुखाबाद फतेहगढ़ अधिवक्ताओं, छात्र-छात्राओं, सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारी अधिकारी आवागवन करते हैं। उक्त नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए एक रोडवेज बस का संचालन करना आति आवश्यक है। जिसके पर्यवेक्षक में कार्यालय में पत्रांक संख्या क्रमश 160/न0प0रोडवेज बस0 संचा0 व्यव0/शमसाबाद दिनांक 09 जून 2023, दिनांक 09.08.2023 580 न0प0 रोडवेज बस0 संचा0 व्यव0/शमसाबाद, दिनांक 12 अक्टूबर 2023 तथा 26/न0 प0 रोड0बस0 संचा0 व्यव0 2024-25 शमशाबाद, दिनांक 9 अप्रैल 2024 से कई बार अवगत कराया। अभी तक संबंधित विभाग द्वारा उक्त रोड पर रोडबेज बस का संचालन नहीं किया गया। नगर अध्यक्ष द्वारा पुन: शमशाबाद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ रोडवेज बस सेवा सुबह 8.00 बजे से चालू करने हेतु विभाग को जिला अधिकारी द्वारा निर्देशित करने का आग्रह किया गया है। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने 24 जून 2024 को जिला अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर पत्र दिया है।
शमशाबाद से फर्रुखाबाद रोडवेज बस सेवा शुरु कराने के लिए डीएम को दिया पत्र
