एकता क्लब को हराकर लाइफ केयर ने किया फाइनल में प्रवेश

स्व राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भइया‘ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप का नौवां दिन

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। डा भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मकबरा में चल रहे स्व राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भइया‘ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप के नौवें दिन दो मैच खेले गये।आज के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय सिंह रहे जिनका स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व आयोजन अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने माला पहनाकर,अंगवस्त्र भेंटकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।दिन का पहला व क्वार्टर फाइनल का आखिरी मैंच किंग स्टार व अयोध्या स्पार्टन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या स्पार्टन की टीम 15वें ओवर मे 73 पर आल आउट हो गई। अयोध्या स्पार्टन के बल्लेबाज अमन ने 20 व सनी ने 14 रन बनाए।वहीं किंग स्टार के गेंदबाज इन्द्रेश यादव ने 04 विकेट हासिल किये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग स्टार की टीम ने 9वें ओवर में 07 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।किंग स्टार के बल्लेबाज विनोद यादव ने 23 रन व शिवेन्द्र ने 14 रन व शास्वतम ने 14 रन बनाए।अयोध्या स्पार्टन के गेंदबाज प्रकाश ने 02 विकेट हासिल किये।इस मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब इन्द्रेश यादव को दिया गया।दिन का दूसरा मैच व प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल एकता क्लब व लाइफ केयर के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइफ केयर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 192 रन बनाए।लाइफ केयर की टीम के बल्लेबाज सुयश सिंह ने 65 गेंद पर 12 चौके व 01 छक्के की मदद से 102 रन बनाए व शिवेन्द्र शुक्ला ने 18 गेंद पर 02 चौके व 02 छक्के की मदद से 35 रन बनाए।एकता क्लब के गेंदबाज संदीप व रितेश ने 02-02 विकेट हासिल किये। लक्ष्य की पीछा करने उतरी एकता क्लब की टीम 12वें ओवर में 75 रन पर ही आल आउट हो गयी।एकता क्लब के बल्लेबाज दीपक ने 15 रन व रजनीश ने 13 रन बनाए।इस मौके पर निदेशक सैययद सुबहानी,गगन जयसवाल,विवेक साहू,अंकुश गुप्ता,उत्तम कुमार सिंह,अमित सक्सेना,रोहित अग्रवाल,मो हमजा,मो सादिक तथा मो बिलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *