फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाकियू कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के मामले में एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
बीती रविवार शाम को कायमगंज कस्बा निवासी महिला की शिकायत पर कायमगंज के गांव पपड़ी निवासी भाकियू कार्यकर्ता के भाई को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौते के दौरान विवाद हो गया था। इस दौरान पुलिस ने भाकिूय कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा मौके पर पहुंचे थे और किसानों को समझाने का प्रयास किया था। भाकियू कार्यकर्ता दारोगा मिथिलेश कुमार को हटाने की मांग करने लगे थे। सीओ के आश्वासन पर कार्यकर्ता माने थे। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
भाकियू कार्यकर्ता से अभद्रता में दरोगा लाइन हाजिर
