टै्क्टर की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन सहायक की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। आलू लदे टै्रक्टर की टक्क से बाइक सवार लाइनमैन सहायक की मौत हो गई। जानकारी हाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह टैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर गौरव यादव ने मृत घोषित कर दिया। राघवेंद्र पॉवर हाउस नहरैया में पोस्टस्ट दीपू लाइन मैन के सहायक के रूप में काम करता था। सुबह ड्यूटी करके नहरैया पावर हाउस से बाइक से वापस आ रहा था, तभी एक माह विद्यालय के सामने भोरीकपुर से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे राघवेन्द्र की मौत हो गई। जानकारी होने पर पत्नी सविता देवी, मां उमा देवी, पुत्र इशेंद्र सिंह, कृष्ण, पुत्री चाहत आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की। एसआई सुनील कुमार सिसोदिया ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *