मार्ग दुर्घटना मेें लाइनमैन की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बाइक से डियूटी करने जा रहे बाइक सवार लाइनमैंन को तेज रफ्तार कार सवार ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी 30 वर्षीय उमेश पाल पुत्र हरीपाल सिंह राजेपुर विद्युत शव स्टेशन पर लाइन मैंन था। वह बाइक से डियूटी करने जा रहा था। उसी दौरान ग्राम उजरामऊ के निकट तेज रफ्तार कार सवार ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रूबी व माँ राधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि मृतक का एक साल पूर्व ही विवाह हुआ था। वह दो भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *