
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सप्लाई ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े लाइनमैंन को जोरदार करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढऩामऊ निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र देवीदयाल भोलेपुर फीडर पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बीती रात सोनू धन्सुआ में बिजली के पोल पर सप्लाई ठीक करने के लिए चढ़ा। उसी दौरान करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के कहने पर पर उसे सैफई रेफर किया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से आहत होकर लाइनमैनों ने मुआवजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
