फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लायंस क्लब फर्रुखाबाद सिटी के तत्वाधान में भण्डारे का आयोजन किया गया। गरीबों को भोजन, पानी की व्यवस्था की गई। नर सेवा नारायण सेवा स्लोगन के साथ अग्रवाल सभा भवन नंबर 2 रेलवे रोड पर भण्डारा आयोजित हुआ। पूरे दिन चले भण्डारे में राहगीरों को सब्जी पूड़ी खिलाकर पुण्य कार्य किया गया। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने भण्डारे में भाग लिया और प्रसाद चखा। इस अवसर पर राजन महेश्वरी, ललिता महेश्वरी, डॉ0 विशाल अग्रवाल, आईएमए के अध्यक्ष डा0 विपुल अग्रवाल, डॉ0 सिम्मी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय गर्ग, रचित टंडन, डॉ0 विवेक अग्रवाल, गुरविंदर सिंह, निमिषा गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
लायंस क्लब सिटी द्वारा गरीबों को कराया गया भोजन
