लायंस क्लब द्वारा पीस पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लायंस क्लब फर्रुखाबाद सिटी द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजित पीस पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 11 स्कूल के 192 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कानपुर के वाईस डिस्ट्रिक गवर्नर विश्व रतन त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि राजन माहेश्वरी रहे।
पीस पोस्टर प्रतियोगिता में ब्लू बेल स्कूल, नारायण आर्य कन्या पाठशाला, मदन मोहन कनोडिया स्कूल, गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, स्वामी रामानंद स्कूल, सीपी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल वल्र्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल, भारतीय पाठशाला व मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कुल 192 बच्चे शामिल रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मन्दिर के कृष्ण पांडेय को मिला व द्वितीय स्थान पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की विदिशा यादव रही तथा तृतीय स्थान परी शाक्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्याम नगर को प्राप्त हुआ। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सपना अग्रवाल रही व धन्यवाद अध्यक्ष निमिशा गुप्ता ने दिया। चार्टर अध्यक्ष व पीस पोस्टर प्रतियोगिता के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन राजन माहेश्वरी ने बताया कि फर्रुखाबाद सिटी इस प्रतियोगिता को पचीस वर्षों से लगातार कराता आ रहा है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से जान मानस में वैमनस्य को दूर कर आपसी सौहार्द को बढ़ाना रहता हैं। वर्तमान में इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है, ताकि दुनिया में शांति स्थापित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *