9 से लेकर 13 मई तक शराब के ठेके रहेगे बंद.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय चुनावों को मद्देनजर 9 से लेकर 13 मई तक सभी देशी अंगे्रजी शराब, ताड़ी आदि की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम संजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मतदान एवं मतगणना दिवसों को नशाबंदी मद्य निषेध घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब की दुकानें बंद रहेगी। डीएम ने घोषित किये गये दिवसों पर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिये है। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *