राम-केवट संवाद लीला सुन श्रोता हुए भावविभोर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र में श्रीमद् गीता भागवत पुराण कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। जिसमें मोहल्ले वाले शामिल हुए। थाना क्षेत्र के चिकन वाली कश्यप बस्ती में मोहल्ले वासियों के साथ सहयोग से श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में जनपद मैनपुरी के कुरावली से कथा वाचक अखिलेश कुमारी कुश्यप ने अपने मुखार बिंदु से राम केवट संवाद लीला सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से जुड़ी बहुत ही प्रसंग आपने सुनी होंगी। वनवास पर जाने के बाद प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी को गंगा नदी पार करनी थी। उस समय उनकी मुलाकात केवट से हुई। नदी को पार करने के लिए उन्हें केवट की शर्त माननी पड़ी, शर्त के पूरा होने पर केवट ने प्रभु श्री राम को नदी पार करवाई। उन्होंने बताया कि केवट ने शर्त रखी कि नाव में चढऩे से पहले राम जी की चरण धोने दें, प्रभु श्री राम ने केवट की शर्त मान ली और उन्हें चरण धोने दिए। इस बात को सुनने के बाद केवट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पैर धोने के लिए एक थाल लाया और प्रभु श्री राम के पैर धोए। पैर धोते समय जब दूसरा पैर मिट्टी में लिपट जाता तो केवट दुखी हो गया तब श्री राम एक पैर पर खड़े हो गए। केवट प्रभु को एक पैर पर देखकर दुखी हो गया और उनसे सिर का सहारा लेने को कहा। केवट की ये बात सुनकर भगवान राम ने केवट के सिर पर हाथ रखा तो आसमान से पुष्प की वर्षा होने लगी। प्रभु के चरणों के अमृत का पान केवट और उसके परिजनों ने किया और श्री राम को पार ले गया। कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गये। कथा में सहयोगी प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य अजीत सिंह यादव, बृजलाल सिंह कश्यप, बलवीर सिंह, नंदन यादव, कैलाश कश्यप, पप्पू राठौर, देशराज, मांगू लाल, देशराज कश्यप, रघुवंश, अतर सिंह, नरेश सिंह कश्यप, सोनू श्रीवास्तव, इंद्रपाल कश्यप के नाम शामिल है। इस दौरान श्रोतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *