श्रीराम व कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

धरती पर जब-जब धर्म की हानि हुई तब-तब भगवान ने लिया अवतार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवताचार्य आचार्य संतोष ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई तब पृथ्वी पर भगवान ने अवतार लिया। श्रीराम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लेते हुए भगवान ने अवतार लिया और धरती पर आताताइयों का नाश किया। विश्व शांति के लिए मानवता बचाने का प्रचार-प्रसार जरुरी है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लें। प्रभु राम और कृष्ण ने अवतार लेकर मानव जाति का उद्धार किया। कलयुग में भगवान के नाम का जाप, भजन-कीर्तन से ही मुक्ति मिलती है। श्रीमद् भगवत कथा प्रेरणादायी और मानव जाति का उद्धार करती है। राम एवं कृष्ण, देवासुर संग्राम, समुद्रमंथन, देवताओं द्वारा दानवों का उद्धार आदि कथाओं से प्रेरणा मिलती है। ईश्वर का जाप करने से सबकुछ संभव है। श्रीराम, कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई गीत गाया गया। बड़ी संख्या में पुष्प वर्षा की गई। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा आचार्य को अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। आरती व प्रसाद वितरण के सामापन हुआ। इस मौके पर डा0 मनोज महरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड़, जितेन्द्र अग्रवाल, गिरधर गोपाल, पवन अग्रवाल, हर्ष आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *