फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राणनाथ मंदिर गुधनामई जहानगंज में आयोजित 24वां वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिवस पर दिलीप महाराज मध्यप्रदेश व सरसावा से आयी किरन माता एवं गोंडा से आये सर्वजीत सिंह व दिल्ली से आयी बबली बहन ने अपने मुखार बिन्दु से प्रवचन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। वार्षिक महोत्सव में द्वितीय दिवस पर भजन कीर्तन एवं आत्मकल्याण हेतु सत्संग सम्पन्न हुआ। किरन माता ने कहा कि जिन व्यक्तियों में संकट सहने की शक्ति होती है उन्हे किसी प्रकार से कष्ट नहीं होता है। इसलिए सत्संग सुनना बहुत जरुरी है। सत्संग के माध्यम से मानव जीवन में आये संकटों का नाश होता है और सहन शीलता बढ़ती है। उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि सहनशीलता ही मानव को कल्याण की ओर ले जाती है। साथ ही गांव में शोभायात्रा निकाली गई। बढ़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। वाणी गायन सम्पन्न हुआ। साथ ही तृतीय दिवस पर भण्डारे का आयोजन होगा।
सत्संग सुनने से मानव का कल्याण होता है: किरन
