फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ग्राम अमेठी जदीद में विश्व साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारती मिश्रा के संयोजन में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शिक्षिका शशिबाला अग्निहोत्री की देखरेख में चित्रकला प्रतियोगिता तथा रश्मि यादव ने साक्षरता विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्र0अ0 मनोज मिश्रा ने कहा आज जाग्रति का समय है। भारती मिश्रा ने कहा आज राष्ट्र हित में हमें संकल्पित होना ही पड़ेगा कि एक भी व्यक्ति असाक्षर न रहे। शशांक ने सभी को साक्षरता की शपथ दिलाई। सभी ने मिलकर नारे लगाए इससे बड़ी न कोई कमाई, सब छोड़ो और करो पढ़ाई, कोई निरक्षर रहने न पाए, साक्षरता कार्यक्रम संकल्प उठाए। इस अवसर पर मीरा देवी, रामश्री, गुड्डी देवी, जैम्मुनिशा, सवीहा खानम, नीता सक्सेना, संगीता शाक्य, अंशिका, आकांक्षा, शेरसिंह, ज्योत्सना, रचना, गीता, कंचन, मंजू देवी, अफशां, रुकसाना, पिंकी, वसीमा, सहाना बेगम, इमराना नसरीन आदि मौजूद रही।
अमेठी जदीद में साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
