साहित्यकार ज्योतिस्वरुप अग्निहोत्री पटना में हुए सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि ज्योतिस्वरुप अग्निहोत्री को पटना में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किया गया। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलन में जनपद के वरिष्ठ कवि ज्योति स्वरुप अग्निहोत्री को हिन्दी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें देश-विदेश के हिन्दी साहित्य अनुरागियों ने भाग लिया। राज्यपाल डा0 आरिफ मोहम्मद खां ने अध्यक्षता की। जनपद के ज्योति स्वरुप अग्निहोत्री को संस्था के सर्वोच्च सम्मान पंडित मोहन लाल महतो वियोगी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भाते विद्या पीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डा0 जंगबहादुर पाण्डेय द्वारा उन्हें विद्या वाचस्पति उपाधि से अलंकृत किया जा चुका है। उनके द्वारा रचित श्री हनुमच्चारितम संस्कृत महाकाव्य, जिस पर कालीदास अकादमी उज्जैन मध्य प्रदेश द्वारा उनको कालीदास सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही डा0 साईंनाथ प्रोफेसर क्रिस्तु जयंती विश्वविद्यालय बैंगलौर के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम महाकाव्य के हंस रखने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *