आबादी क्षेत्र में अवैध गेस्ट हाउस बंद कराने को लामबंद हुए स्थानीय लोग

डीएम से कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहल्ला खारबंदी कुइयां बूथ थाना मऊदरवाजा के अन्तर्गत संचालित प्रतिक्षा गेस्ट हाउस के खिलाफ स्थानीय निवासी गजेेन्द्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में दर्शाया कि जिलाधिकारी व नगर मजिस्टे्रट ने पूर्व में गेस्ट हाउस की जंाच करायी थी। जिसमें गेस्ट हाउस संचालित होना पाया गया। जिसे बंद करा दिया गया था। गेस्ट हाउस मालिक सुरेन्द्र कुमार शाक्य एवं उनकी पत्नी पुष्पलता शाक्य द्वारा उच्चाधिकारियों के समक्ष मिथ्या शपथ पत्र दिया। उन पर आरोप लगाया गया कि फर्जी दस्तावेज करके मिल्क शॉप का नक्सा पास कराया गया। जबकि मिल्क शॉप संचालित नहीं है और अवैध रुप से गेस्ट हाउस संचालित है। जिस पर कार्यवाही की मांग की गई। जिसमें पुन: विवाह की बुकिंग गेस्ट हाउस में की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से आहत होकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की और गेस्ट को बंद कराया जाये। रात में डीजे बजता है, शोरगुल होता है और अवैध पटाखे देर रात तक छुड़ाये जाते है। जिसका विरोध करने पर गेस्ट हाउस मालिक द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जिसकी जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *