कृष्णा नगर की सडक़ बनवाने की स्थानीय लोगों ने उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश संयोजक केके द्विवेदी व हरिशंकर गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष से भेंट की। शहर की मुख्य समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि कृष्णा नगर के मुख्य मार्ग में पानी भरा हुआ है। पैदल निकलना दूबर है। तीन साल से लगातार अवगत कराते चले आये है। इतने चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पारुल टेंट हाऊस से राकेश की चक्की तक सडक़ खराब है। जिसे बनवाये जाने की मांग की। सभी क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सडक़ नहीं बनी तो नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *