सामुदायिक शौचालय के नहीं खुल रहे ताले

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। केयरटेकर सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान को दरकिनार कर शौचालय का ताला नहीं खोल रहा है। जिससे लोगों में रोष है। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलीपुर सामुदायिक शौचालय में ताला पड़ा हुआ है, जबकि सामुदायिक शौचालय में सरकार ने वरीयता के हिसाब से केयरटेकर नियुक्त करवाकर उनको हर माह करीब दस हजार मानदेय देने की व्यवस्था ग्राम पंचायत से की थी। किसी भी मद से ग्राम सचिव उनको उनका मानदेय दें, लेकिन सारे काम रोक करके केयरटेकर को मानदेय दिया जाता है। वहीं मानदेय लेने के बाद केयरटेकर मौज मस्ती में लग जाते हैं, लेकिन जो उनका काम सामुदायिक शौचालय खोलना उनको नहीं खोलते हैं। ऐसे में या तो उनकी लापरवाही कहीं जाए, या फिर उन पर अधिकारियों का आशीर्वाद समझा जाए। जिससे वह ताले खोलने को उनके पास समय नहीं है, जबकि शासनादेश के अनुसार सुबह 4.00 बजे से 10.00 बजे तक तथा शाम 4.00 बजे से रात 8.00 बजे तक सामुदायिक शौचालय खोलने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन विकास खंड क्षेत्र नवाबगंज की ग्राम पंचायत बालीपुर है जहां सुबह 9.00 बजे ही पंचायत भवन में ताले पड़े देखे गए जब इसकी जानकारी संबंधित एडीओ पंचायत से करना चाहिए तो उनका फोन नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *