सरकार से लोधी समाज का उत्पीडऩ बंद करने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोधी जागृति मंच की बैठक में पदाधिकारियों ने आगामी 16 अगस्त को वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती कार्यक्रम गत वर्षो की भांति पूरे धूमधाम से मनायी जायेगी। जिलाध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत ने लोधी समाज के लोगों का विभिन्न जिलों में हो रहे उत्पीडऩ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि लोधी समाज भाजपा को सबसे ज्यादा वोट देकर सरकार में लाया और समाज का इसी सरकार में उत्पीडऩ हो रहा है, जो कि बहुत है चिंता का विषय है। समाज को गहनता से विचार करना चाहिए और अब लगता है जैसे ये सरकार अपने द्वारा चुनी न होकर गैर सरकार हो। मेरा प्रदेश प्रदेश सरकार से आग्रह कि अब लोधी समाज का उत्पीडऩ बंद हो, अन्यथा लोधी जागृति मंच इसका विरोध करेगी। उन्होंने भोगांव की घटना, अलीगढ़ अतरौली की घटना आदि का भी जिक्र किया। कहा कि इस सरकार में अंगे्रजी हुकूमत जैसी स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। ऐसे में लोधी समाज आहत है। शीघ्र उत्पीडऩ न हुआ तो लोधी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला महासचिव उधन राजपूत, नरोत्तम सिंह राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, शिवदेव राजपूत, उपनेस राजपूत, अशोक राजपूत, तोराराम राजपूत, आरसी राजपूत, जगनंदन राजपूत, जवाहर लाल राजपूत, मंगली राजपूत, राहुल राजपूत, अखिलेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
लोधी जागृत मंच 16 अगस्त को मनायेगी अवंतीबाई की जयंती
