फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रथम स्वतंत्रता सेनानी 1857 की अमर शहीद वीरांगना अवन्तिबाई लोधी जयंती लोधी जागृति मंच के जिलाध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत के निवास श्याम नगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों ने महारानी अवंती बाई के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत ने कहा कि वीरांगना अवन्तिबाई लोधी 1857 क्रांति में प्रथम शहीद महिला क्रन्तिकारी थी, जोकि लोधी समाज के लिए गर्व कि बात है। धीरेन्द्र वर्मा ने कहा समाज अवंतीबाई लोधी से प्रेरणा लेकर समाज शिक्षित एवं विकसित करना पड़ेगा। जिला महामंत्री उधन राजपूत, शिवदेव राजपूत, तोताराम राजपूत, उपनेस राजपूत, आरसी राजपूत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर शैलेन्द्र राजपूत, रघुवीर राजपूत, रितेश राजपूत, जगन्दन राजपूत, शोभित राजपूत, राहुल राजपूत, सभासद विश्वनाथ राजपूत, प्रधान नरोत्तम सिंह, मानसिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।
महारानी अवंती बाई को जयंती पर लोधी जागृति मंच ने किया याद
