लोधी जागृति मंच धूमधाम से मनायेगा वीरांगना अवंतीबाई की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोधी जागृति मंच की बैठक आरसी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए हुई। जिलाध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 16 अगस्त को अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती को मनाने की योजना बनाई और 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह बाबूजी पुण्य को ऐतिहासिक रूप से मानाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए आरसी राजपूत ने कहा की लोधी समाज के लोग आपने नाम के साथ सरनेम लोधी लगाने पर बल दिया। इस अवसर पर उधन सिंह, नरोत्तम सिंह, विश्वनाथ राजपूत, राहुल राजपूत, आदेश राजपूत, मानसिंह राजपूत, शेर सिंह राजपूत, तोताराम राजपूत, सोनू राजपूत, अनिल राजपूत, राघवेंद्र राजपूत, राजवीर राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *