फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी लोहिया वाहिनी ने गांव-गांव जाकर समाजवादी छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान चलाकर नौजवानों को सदस्यता ग्रहण कराई।
193 विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उजरामऊ ग्राम निविया ग्राम खंडोली में इन गांव में चौपाल लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश को जनता के बीच रखने का काम किया। नौजवानों छात्रों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का काम किया। जनपद प्रभारी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुमित यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों व नौजवानों को पढ़ाई से वंचित कर उनके मूल अधिकार छीनने का काम किया। वहीं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने कहा आज का नौजवान अपने आप को बेहद ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 2 करोड़ नौकरी का झांसा देकर के छात्रों को बेरोजगार करने का भाजना सरकार ने काम किया। साथ ही छात्र संघ चुनाव को खत्म कर राजनीति से भी युवाओं को वंचित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, अमन चतुर्वेदी, रवि यादव, अभय यादव, अश्विनी यादव, राहुल यादव, नितेश जोशी, मोहित यादव, अरविंद सिंह, देव राठौर, अखिलेंद्र सिंह, दीपक यादव, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
पीडीए जागरुकता अभियान के तहत लोहिया वाहिनी ने युवाओं को दिलायी सदस्यता
