लोहिया वाहिनी गांव-गांव चौपाल लगाकर पीडीए को करेगा मजबूत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने विशेष बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए वोट बढ़ाने व पीडीए को मजबूत करना एवं १८ साल के युवाओं व महिलाओं को पार्टी से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि जिले की चारों विधानसभाओं में लोहिया वाहिनी गांव-गांव जाकर चौपाल लगायेगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा छात्रों और किसानों के हित में लिए गए फैसलों के बारे में भी बताने का काम करेंगे। इसके साथ ही जो पदाधिकारी पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे ऐसे निष्क्रिय सदस्यों को भी पदमुक्त किया जाएगा। वहीं पार्टी के प्रति निष्ठा और लग्न को देखते हुए ऋषि कुमार पाल को भोजपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया व ऊखरा निवासी आशीष कुमार व अभिषेक छोटू को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। संचालन अभय यादव ने किया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी रामपाल यादव, शिव शंकर शर्मा, रवि यादव, विपिन यादव, डॉ0 विपुल योगेश यादव, डॉ0 विपिन, मित्रसेन यादव, अंकित यादव, अनूप कुमार, मोहित यादव, सोनू माथुर, गौरव ठाकुर, विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपक यादव, जितेंद्र दीक्षित, कुलदीप यादव, रामकुमार, दुष्यंत कुमार, लव यादव, सचिन सिंह, हर्ष यादव, अनमोल यादव, शैलेश जाटव, गगन यादव, राहुल कठेरिया, रामबाबू गौतम, आलोक सिंह, मोहित यादव, गोपाल यादव, गौरव ठाकुर, घनश्याम सिंह, सोनू दिवाकर, योगेश यादव, ऋषिपाल, अजय यादव, सचिन सिंह, अनमोल यादव, विपिन सिंह, कल्याण सिंह, अनूप यादव, मोहम्मद शरीफ, पंकज कश्यप, अमन दिवाकर, नितिन राजपूत, अतुल सिंह, संदीप राजपूत, अमन वाल्मीकि, सचिन श्रीवास्तत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *