
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिला समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष के निर्देशन में पार्टी को मजबूत करने, बूथ कमेटी का गठन करने, वोटर लिस्ट में वोट बढ़ाने, नवीन मतदान स्थलों को चिन्हित करने, पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडि़तों को राहत पहुंचाने, आगामी लोकसभा चुनाव में जीत जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु समस्त कार्यकर्ता अपनी-अपनी बूथ कमेटी बनाकर पार्टी कार्यालय में जमा कर दें। जिला अध्यक्ष ने कहा कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी की बदनामी करते हैं ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए शीघ्र ही जिले में एक अनुशासन समिति बनेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही जेल भरो आंदोलन वाले साथियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और सभी को एकजुट हो जाने के लिए कहा। लोकसभा प्रभारी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि संगठन का पूरा सहयोग मिल रहा है और बाढ़ पीडि़तों की मदद करने का क्रम जारी रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अरविंद गुप्ता ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के कार्य को गति देने के लिए आश्वासन दिया। पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह विक्की ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए कहा। पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर ने कहा की सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से लग जाएं। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने वोट बढ़ाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने अनुशासन एवं पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में रमेश चंद कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, महिला सभा अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, पूजा कठेरिया, नीलम सिंह चौहान, पीयूष यादव, अश्वनी यादव, बाबू करण सिंह, रजत क्रांतिकारी, केके यादव, बेचे लाल यादव, शिव शंकर शर्मा, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, रामवीर कश्यप, अश्वनी यादव, अरविंद कश्यप, रवि यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, भैया खान, सुभाष चंद्र शाक्य, यूनुस अंसारी, रफी अंसारी, अनुराग यादव, मोहित गंगवार, जोगिंदर, मुन्ना लाल राठौर, रुकमंगल सिंह, राधेश्याम सविता, विशाल यादव मौजूद रहे। बैठक के बाद पूर्व सांसद स्व0 फूलनदेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। बैठक का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
