फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्र सैनिकों के स्वाभिमान रक्षा हेतु उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना मन में धारण कर भोलेपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भव्य हवन पूजन का आयोजन हुआ। आरती कार्यक्रम में सनातन संघर्ष सेवा समिति द्वारा आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल अभय शुल्क के संयोजन में सम्पन्न यज्ञ सम्पन्न हुआ। सभी ने सैनिकों की लम्बी आयु की कामना की और राष्ट्र स्वाभिमान रक्षा हेतु स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ भारत माता जय के नारे लगाकर सैनिकों मनोबल बढ़ाया गया। भाजपा संयोजक संजीव त्रिपाठी, अनिल तिवारी ने पूजन संपन्न किया। भाजपा नेता शिवम दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे सैनिकों सहित उनके परिजन का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से हवन किया गया। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा इस तरह के आयोजन समाज का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते है। इस मौके पर अवनीश कुमार, अंकित दुबे, योगेंद्र गुप्ता, पुष्कर दुबे, अनूप, राहुल, सोमू, ऋतिक,आशीष यादव, राहुल सक्सेना, विजय राजपूत, रवि राजपूत, सचिन, शिवम यादव मौजूद रहे।
सैनिकों के स्वाभिमान रक्षा हेतु दीर्घायु यज्ञ का हुआ आयोजन
